फील्ड ट्रेनर्स ने पृथक-पृथक चार्ज क्षेत्रों में सुचारू कार्य हेतु दिया प्रशिक्षण भोपाल(ईएमएस)। जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य हेतु नगर निगम भोपाल सीमा अंतर्गत आने वाले जोनल, चार्ज कार्यालयों में फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण, मकानों की गणना ब्लाकों के गठन पश्चात विभिन्न चार्ज क्षेत्रों में नियुक्त प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को फील्ड ट्रेनर्स के माध्यम से सुचारू रूप से नियमानुसार प्रशिक्षण दिये जाने के क्रम में शुक्रवार को जोन क्र. 05 में फील्ड ट्रेनर्स डॉ. वसीम अंसारी व डॉ. आशीष भावलकर ने प्रशिक्षण दिया जबकि जोन क्र. 07 में डॉ. जे.एल.मालवीय, जोन क्र. 09 में फील्ड ट्रेनर डी.के. चैकसे एवं रमेश जैन, जोन 11 में प्रदीप सोनवाने एवं गौर गुप्ता तथा जोन 19 में वीरेन्द्र रनटेके एवं अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया। हरि प्रसाद पाल / 24 अप्रैल, 2026