जीतने होंगे बचे हुए सभी लीग मैच मुम्बई (ईएमएस)। मुम्बई इंडियस टीम के लिए आईपीएल का 19 वां सत्र अब तक अच्छा नहीं रहा है और उसे अपने सात में से पांच मेचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इससे उसका नेट रन रेट भी कम हुआ है और टीम मुश्किलों में नजर आ रही है टीम के अब तक केवल दो जीत के साथ ही 4 अंक मिले हैं और वह अंकतालिका में आठवे नंबर पर है हालांकि इसके बाद भी उसके प्ले ऑफ में पहुंचने की संभावनाएं समाप्त नहीं हुई हैं। इसके लिए उसे बचे हुए अपने सभी सात मैच जीतने होंगे। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी टीम को लीग स्टेज में कम से कम 14 अंक की जरूरत होती है। इस 14 अंक के साथ उसे अपना रन रेट भी बेहतर रखना होता है। वहीं अगर कोई टीम 14 से ज्यादा अंक हासिल करती है तो फिर उसके लिए प्लेऑफ की राह आसान हो जाती है। मुंबई के अभी 4 अंक हैं और उसका रनरेट -0.736 है। वहीं उसे इस सत्र में अभी 7 लीग मैच और खेलने हैं। ऐसे में उसे प्लेऑफ में पहुंचने सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई की टीम अग अगर सभी मैच जीतती है तो उसके 18 अंक हो सकते हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष-2 में पहुंच सकती है। वहीं टीम को प्लेऑफ के लिए अपनी संभावनाओं को बनाये रखने के लिए कम से कम 5 मैचों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में अगर मुंबई की टीम किसी तरह 14 अंक तक पहुंच भी जाती है तब उसे रनरेट के मामले में परेशानी हो सकती है। ऐसे में मुम्बई अब एक भी मैच हारती है तो उसकी प्लेाऑफ की संभावनाएं कम होती जाएंगी। गिरजा/ईएमएस 25 अप्रैल 2026