मनोरंजन
26-Apr-2026
...


बिग बॉस, सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं बल्कि एक ऐसा मंच बन चुका है, जहां आम चेहरे रातों-रात स्टार बन जाते हैं और महिलाएं अक्सर अपने मजबूत व्यक्तित्व से गेम की परिभाषा बदल देती हैं। एंडेमोल शाइन इंडिया द्वारा निर्मित यह शो हर साल कई कंटेस्टेंट्स को इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान और जगह दिलाता है, जिनमें से कुछ बॉस लेडीज ने खास छाप छोड़ी है। तन्वी कोलते ने बिग बॉस मराठी सीजन 6 में एक शांत कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली, लेकिन जल्द ही वे शो की सबसे मजबूत खिलाड़ी और ‘टास्क क्वीन’ बन गईं। दो बार कैप्टन बनना और निडर अंदाज ने उन्हें विजेता बनाया, जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी। वहीं, शहनाज़ गिल ने बिग बॉस 13 में अपनी क्यूटनेस, सादगी और इमोशनल जर्नी से घर-घर में पहचान बनाई। शो के बाद ‘पंजाब की कैटरीना’ के नाम से मशहूर शहनाज़ ने म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रियंका चाहर चौधरी ने बिग बॉस 16 में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी से सभी को प्रभावित किया। हर मुद्दे पर खुलकर बोलना और खुद के लिए खड़े रहना उनकी सबसे बड़ी ताकत बनी, जिससे वे टॉप कंटेस्टेंट्स में शामिल रहीं और शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त बढ़ी। तेजस्वी प्रकाश ने बिग बॉस 15 जीतकर यह साबित कर दिया कि कॉन्फिडेंस और असली पर्सनैलिटी ही असली जीत दिलाती है। उनका निडर अंदाज और मजबूत गेमप्ले दर्शकों को खूब पसंद आया, और शो के बाद उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स मिले। फिल्म एक दिन को लेकर फैंस में उत्साह आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की नई जोड़ी नजर आने वाली है, दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह बनाए हुए है। यह एक सॉफ्ट, भावनात्मक और दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी है, जिसके ट्रेलर और गानों की झलक ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी उत्साह को और बढ़ाने के लिए, फिल्म के निर्माताओं ने एक विशेष म्यूज़िकल इवेंट ‘एक दिन की महफ़िल’ आयोजित करने का ऐलान किया है। यह केवल एक प्रमोशनल इवेंट नहीं, बल्कि फिल्म के संगीत और उसकी भावनात्मक दुनिया को करीब से अनुभव करने का एक अनोखा अवसर होगा, जहां फिल्म के गानों को लाइव परफॉर्मेंस के जरिए पेश किया जाएगा। इस खास शाम में आमिर खान, साई पल्लवी, जुनैद खान और फिल्म के संगीतकार राम संपत जैसे प्रमुख नामों के शामिल होने की संभावना है, जिनकी मौजूदगी इस कार्यक्रम को और भी खास बनाएगी। ‘एक दिन’ की एक और खास बात यह है कि इसके साथ आमिर खान और निर्देशक मंसूर खान की चर्चित जोड़ी एक लंबे अरसे बाद फिर साथ काम कर रही है। रणवीर सिंह की विनम्रता और सहयोगी स्वभाव की सराहना रणवीर सिंह का नाम आते ही बॉलीवुड में उनके शानदार अभिनय के साथ-साथ उनके विनम्र और सहयोगी स्वभाव की भी चर्चा होती है। इंडस्ट्री में उनके साथ काम करने वाले कलाकार, तकनीशियन और क्रू मेंबर्स सभी एक स्वर में उनकी प्रशंसा करते हैं। उनका मानना है कि रणवीर की सुपरस्टारडम केवल उनकी प्रतिभा का नतीजा नहीं, बल्कि हर प्रोजेक्ट को एक टीमवर्क के तौर पर देखने की उनकी सोच का भी परिणाम है। वे उन्हें एक आत्मविश्वासी और सुरक्षित अभिनेता मानते हैं जो हमेशा अपनी पूरी टीम को महत्व देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस फिल्म ने हिंदी नेट बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर रणवीर सिंह को भारतीय सिनेमा के प्रभावशाली कलाकारों में शुमार कर दिया है। इस सफलता ने उनकी स्टार पावर को और मजबूत किया है, लेकिन इसके बावजूद उनके स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। फिल्म में उनकी पत्नी यालिना जमाली का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन ने रणवीर के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा करते हुए बताया, रणवीर सिंह जैसा सहयोगी कलाकार मिलना मुश्किल है। वह पूरे प्रोजेक्ट को हमारी फिल्म मानते हैं, न कि सिर्फ अपनी। वह सेट पर मौजूद हर शख्स, चाहे वह तकनीशियन हो, स्पॉट बॉय हो या कोई क्रू मेंबर, सभी के साथ समान सम्मान और गर्मजोशी से पेश आते हैं और अपनी सीनियरिटी का कभी दिखावा नहीं करते। चर्चा का विषय बना प्रेम की लीला बहुप्रतीक्षित फिल्म कृष्णावतारम का पहला गीत प्रेम की लीला रिलीज होते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। यह गाना सिर्फ एक मधुर ट्रैक नहीं, बल्कि फिल्म की आत्मा की पहली झलक प्रस्तुत करता है, जिसमें भगवान कृष्ण के जीवन के विभिन्न रिश्तों को बेहद खूबसूरती और गहराई से दर्शाया गया है। गाने में राधा, सत्यभामा और रुक्मिणी के साथ कृष्ण के प्रेम संबंधों को सिर्फ समर्पण नहीं, बल्कि भावनाओं की कई जटिल परतों में पिरोया गया है, जहाँ भक्ति, तड़प, आत्म-सम्मान और अपनापन सब कुछ एक साथ महसूस होता है। इस गीत की सबसे अनूठी बात सत्यभामा का विशेष दृष्टिकोण है, जो पूरी कथा को एक नई गहराई प्रदान करता है। यहाँ प्रेम केवल भक्तिमय समर्पण तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आत्म-सम्मान, पहचान और भावनात्मक जटिलता का एक सुंदर मिश्रण बनकर उभरता है। यह पारंपरिक कहानियों से हटकर दर्शकों को प्रेम के एक नए आयाम से परिचित कराता है, जहाँ हर किरदार का प्रेम अपनी विशिष्टता और गहराई लिए हुए है। ‘प्रेम की लीला’ को प्रसाद शास्ते ने अपने संगीत से सजाया है, जबकि ठुमरी को डॉ. भरत बलवल्ली ने कंपोज किया है। इरशाद कामिल के लिखे बोलों को श्रेया घोषाल, जावेद अली और सुवर्णा तिवारी ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ दी है, जिससे गाना भावनात्मक ऊँचाई पर पहुँच जाता है। डेविड/ईएमएस 26 अप्रैल 2026