राज्य
26-Apr-2026


इन्दौर (ईएमएस) डॉ. निखिल ओझा के मुख्य आतिथ्य में आगामी 1 मई को वामा साहित्यमंच द्वारा नशा करेगा नाश विषय पर मासिक गोष्ठी का आयोजन अपना एवेन्यू में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नशा मुक्ति विषय पर लेखिकाओं और साहित्यकारों से चर्चा की जाएगी। संस्था अध्यक्ष ज्योति जैन के अनुसार कार्यक्रम नशा मुक्ति विषय आधारित पर किया जा रहा है। संचालन शिरीन भावसार करेंगी। संयोजन मधुटॉक व तनुजा चौबे करेंगी। आनंद पुरोहित/ 26 अप्रैल 2026