राज्य
इन्दौर (ईएमएस) सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया कार्यालय इंदौर द्वारा विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर मलेरिया जागरूकता के लिए रैली का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. रश्मि दुबे शर्मा के अनुसार इस अवसर पर जिले के राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अधिकारी, एमबेड टीम और मलेरिया विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। रैली के साथ एक वाहन भी जागरूकता के संदेश देने हेतु बस्तियों में रवाना किया गया। आनंद पुरोहित/ 26 अप्रैल 2026