इन्दौर (ईएमएस) आगामी 17 मई को सिख समाज के युवक-युवतियों का सामूहिक आनंद कारज (विवाह समारोह) गुरुद्वारा हरिराय साहिब गांधी नगर में आयोजित किया जा रहा है जिसमें सिख समाज के वे परिवार, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं एवं जिनके रिश्ते पूर्व से निर्धारित हैं, अपने बच्चों के विवाह हेतु अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं उनका यहां गुरू घर द्वारा विवाह करवाया जाएगा। गुरु घर के मंजीत सिंह टुटेजा, रघुवीर सिंह खनूजा (बंटू) संदीप पाल सिंह (बंटी), गुरदीप सिंह मल्होत्रा (गोलु) के अनुसार गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नव-विवाहित जोड़ों को उनके नए जीवन की शुरुआत हेतु आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की जाएगी। वहीं विवाह समारोह उपरांत, गुरु का अटूट लंगर प्रेमपूर्वक संगत में वितरित किया जाएगा। आनंद पुरोहित/ 26 अप्रैल 2026