जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने आईपीएल में 36वें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में 228 रनों का बड़ा स्कोर बनाने के बाद भी टीम की हार पर निराशा जतायी है। रियान ने कहा कि कैच छोड़ने और 10 से 15 रन कम बनाने के कारण मैच उनके हाथ से फिसल गया। रियान ने कहा कि किसी भी मुकाबले में कैच छोड़ना नुकसानदेह रहता है। इसी कारण से उन्हें इस सत्र की तीसरी हार झेलनी पड़ीद्य। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के लिए मिले 229 रनों के लक्ष्य को आसानी से 18.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। हार के बाद रियान ने कहा ने कहा, हमने काफी अच्छा किया पर कुछ कैच गिरा देये े भारी पड़े। साथ ही का कि अभिषेक जैसे शानदार खिलाड़ी के आप कैच नहीं छोड़ सकते है। उन्होंने इसे खेल का एक अहम हिस्सा बताया और कहा कि फील्डिंग में हमें और अधिक सजग होना होगा। पराग ने कहा कि आने वाले मैचों में टीम को मानसिक तौर पर सकारात्मक रुख अपनाकर वापसी करनी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि सनराइजर्स के गेंदबाजों ने 18वें और 19वें ओवर में अच्छी यॉर्कर डालकर उन्हें 10-15 रन और बनाने से रोक दिया, जिससे वे अपनी योजना के अनुसार स्कोर नहीं बना पाये उन्होंने अपनी और फरेरा की गेंदबाजी असफल होने को लेकर कहा कि विकेट से स्पिनरों को सहायता नहीं मिल रही थी। वहीं जब पराग से पूछा गया कि क्या वह 228 रन के स्कोर से संतुष्ट थे, तो उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि टीम 10-15 रन कम रह गई। उन्होंने विपक्षी टीम की 18वें और 19वें ओवर की सटीक गेंदबाजी को इसका मुख्य कारण बताया, जिसने उनकी टीम को और रन जोड़ने का मौका नहीं दिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 228 रन बनाए थे। जवाब में, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 57 रन, ईशान किशन ने 74 रन, हेनरिक क्लासेन ने 29 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। ईएमएस 26अप्रैल 2026