खेल
26-Apr-2026


जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान रॉयल्स के आक्राम सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में खाता भी नहीं खोल पाये थे तब उनको पहली ही गेंद पर प्रफुल्ल हिंगे ने आउट किया था। वहीं इस बार हुए मुकाबले में वैभव ने हिसाब बराबर करते हुए इस बार हिंगे के एक ही ओवर में लगातार चार छक्के लगा दिये। इस मैच में वैभव ने 36 गेंदों में ही शतक लगा दिया। इससे उनकी टीम छह विकेट पर 228 रन बनाने में सफल रही हालांकि इसके बाद भी उनकी टीम मैच हार गई। इस मैच में वैभव जब वह 32 रन पर थे, तब उनका कैच गिर गया। वैभव ने इसका पूरा लाभ हुआ और शतक लगा दिया। वैभव ने 37 गेंद में 103 रन की पारी खेली जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल थे। वैभव ने अपना शतक साकिब हुसैन की 36वीं गेंद पर छक्का लगाकर पूरा किया। यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले उन्होंने पिछले साल 35 गेंद में शतक लगाया था। वहीं क्रिस गेल ने अप्रैल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 30 गेंद में ही शतक लगा दिया था। ईएमएस 26अप्रैल 2026