राज्य
26-Apr-2026
...


गुरुग्राम (ईएमएस)। गुरुग्राम नगर निगम ने गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि पानी गुरुग्राम नगर निगम ने गर्मी में शहर के लोगों को पानी की कमी न हो इसके लिए कमर कस ली है। पीने के पानी की बर्बादी करने वालों का कनेक्शन काटा जाएगा। रविवार से शहर में एक बड़ा जांच अभियान शुरू होने जा रहा है। अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि पानी बर्बाद करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर उनके पानी का कनेक्शन भी काटा जा सकता है। इसके लिए निगम की कई टीमें बनाई गई हैं। ये टीमें अलग-अलग इलाकों में जाकर जांच करेंगी। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के दिनों में पानी की मांग काफी बढ़ जाती है। ऐसे में पानी बचाना बहुत जरूरी है। अगर कहीं पानी की बर्बादी मिली, तो टीम मौके पर ही कार्रवाई करेगी। निगम प्रशासन का पूरा फोकस है कि सभी लोगों तक पीने का पानी आसानी से पहुंच सके। निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से भी इस अभियान में साथ देने की अपील की है। निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने पानी की सप्लाई पर जोर दिया है। उन्होंने बताया कि गर्मी में सबको पानी देना निगम की पहली प्राथमिकता है। अक्सर लोग पीने के पानी से गाड़ियां धोते हैं। कई लोग इस पानी से फर्श साफ करते हैं या पौधों में डालते हैं। इससे पानी बिना वजह खर्च होता है। इसी कारण दूसरे लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ता है। अब ऐसे लोगों पर निगम की पैनी नजर रहेगी। पानी की बर्बादी करने वालों पर कड़े कदम उठाए जाएंगे। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ अप्रैल /2026