नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को हीट वेव एक्शन प्लान 2026 की तैयारियों की समीक्षा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि हर स्कूल को हर 45 से 60 मिनट के बीच वाटर बेल बजाने का निर्देश दिया गया है, जिससे बच्चों को पानी पीना याद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को ‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ की तैयारियों की समीक्षा की है। इस दौरान सीएम ने विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कि हीट वेव से बचने के सभी इंतजाम जमीन पर दिखने चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी पड़ रही है। इस दौरान अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हों, जन-जागरूकता अभियान तुरंत चलाया जाए, एम्बुलेंस में हीटवेव उपचार की पूरी सुविधा रहे, सभी स्कूलों में वॉटर बेल प्रणाली लागू हो, अस्पतालों, स्कूलों, कंस्ट्रक्शन साइटों, अटल कैंटीनों, पुलिस थानों, पोस्ट ऑफिसों और डीटीसी बस स्टैंडों पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और सभी स्थानों पर ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही टैंकर, वॉटर कूलर और वॉटर एटीएम निर्बाध चलें। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/26/ अप्रैल /2026