मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आचार संहिता उल्लंघन के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के उभरते हुए बल्लेबाज अंगक्रिश रघुवंशी पर जुर्माना लगाया है। अंगक्रिश पर ये जुर्माना केकेआर को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मिली जीत के बाद लगाया गया। बोर्ड की आईपीएल गवर्निंग बॉडी ने इस बल्लेबाज पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही, उन्हें लीग उनके खाते में एक नकारात्मक अंक भी जोड़ा गया है। इस बल्लेबाज पर ये कार्रवाई उसकी उग्र प्रतिक्रिया को देखते हुए की गयी है। बीसीसीआई की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि अंगक्रिश को आईपीएल आचार संहिता के तहत लेवल 1 अपराध का दोषी पाया गया है। यह क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान उपकरण आदि के दुरुपयोग से संबंधित है। अंगक्रिश ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद मैच रेफरी का फैसला अंतिम माना गया। गौरतब है कि यह मामला तब का है जब तीसरे अंपायर के आउट दिए जाने के बाद अंगक्रिश ने आपा खो दिया और पवेलियन लौटते समय बल्ले से बाउंड्री कुशन पर मारा और अपना हेलमेट भी जमीन पर फेंक दिया। उनकी यह प्रतिक्रिया खेल भावना के विपरीत मानी गई और इसी के चलते उन पर यह जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि ये यह पूरा विवाद केकेआर की पारी के पांचवें ओवर का है। तब इस बल्लेबाज ने प्रिंस यादव की गेंद पर शॉट खेला और तेजी से एक रन लेने के लिए दौड़े। वहीं दूसरे छोर पर गलतफहमी के चलते वह बीच में ही वापस मुड़ गए। जैसे ही वह अपनी क्रीज तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, मोहम्मद शमी का थ्रो उनके पैड पर लगा। सुपरजायंट्स के के खिलाड़ियों ने तुरंत अपील की और फैसला थर्ड अंपायर के पास गया। विस्तृत समीक्षा के बाद, टीवी अंपायर ने उन्हें फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट करार दिया। ईएमएस 27 अप्रैल 2026