सुपरजायंट्स अंतिम स्थान पर मुम्मई (ईएमएस)। आईपीएल 2026 के 19वें सत्र में अंक तालिका पर नजर डालें तो नंबर एक पर पंजाब किंग्स की टीम है। उसके सबसे अधिक 13 अंक हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। अंतिम स्थान पर लखनऊ सुपरजायंटस की टीम है। उसके सबसे कम 4 अंक है। अंक तालिका पर नजर डालें तो पंजाब ने अब तक खेले गये 7 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है जबकि एक मैच का परिणाम नहीं आया। इससे उनके 13 अंक हैं। टीम इस सत्र में अभी तक एक भी मुकाबला नहीं हारी है। वहीं दूसरे स्थान पर बेंगलुरु है उसके 7 मैचों में से 5 में जीत के साथ ही 10 अंक हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के 8-8 मैचों में 5-5 जीत के साथ 10 अंकों पर हैं पर बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी दूसरे स्थान पर बनी हुई है। गुजरात टाइटन्स 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के साथ 8 अंकों पर पांचवें स्थान पर है। वहीं, पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 8 मैचों में 3 जीत के साथ छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी 7 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। बेहतर नेट रन रेट के कारण सीएसके दिल्ली से आगे है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) लगातार हार के बाद भी सुपरजायंट्स के खिलाफ जीत से 10वें स्थान से उठकर सीधे 8वें पायदान पर पहुंच गयी है। केकेआर ने 8 मैचों में 2 जीत, 5 हार और 1 मैच का परिणाम नहीं निकलने के कारण कुल 5 अंक हासिल किए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस 7 मैचों में केवल 2 जीत के साथ 9वें स्थान पर खिसक गई है, जिसके खाते में 4 अंक हैं। अब सबसे निचले स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स आ गई है, जो 8 मैचों में से 6 मैच हारी है। उसके केवल 4 अंक हैं। आईपीएल अंक तालिका क्र. टीम मैच जीत हार बेनतीजा नेट रन रेट अंक 1 पीबीकेएस 7 6 0 1 1.333 13 2 आसीबी 7 5 2 0 1.101 10 3 एसआरएच 8 5 3 0 0.815 10 4 आरआर 8 5 3 0 0.602 10 5 जीटी 8 4 4 0 -0.475 8 6 सीएसके 8 3 5 0 -0.121 6 7 डीसी 7 3 4 0 -0.184 6 8 केकेआर 8 2 5 1 -0.751 5 9 एमआई 7 2 5 0 -0.736 4 10 एलएसजी 8 2 6 0 -1.106 4 ईएमएस 27 अप्रैल 2026