खेल
27-Apr-2026


लाहौर (ईएमएस)। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण छाये हुए हैं। वैभव ने आईपीएल के इस सत्र में दो शतक लगा दिये हैं। इससे पहले वैभव ने अंडर-19 क्रिकेट में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था। इससे वह क्रिकेट जगत के भविष्य के स्टार माने जा रहे हैं। आईपीएल में तूफानी शतक के अलावा वैभव ने पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर सहित विश्क क्रिकेट के कई दिग्गज गेंदबाजों की पिटाई की है, उससे सभी हैरान हैं। वहीं दूसरे ओर पाकिस्तान के एक क्रिकेट विशेषज्ञ को किसी उभरते भारतीय खिलाड़ी की इस प्रकार बढ़ती लोकप्रियता सहन नहीं हो रही है। इस पाक क्रिकेट विशेषण ने इसी कारण आरोप लगाय है कि वैभव के बल्ले में एक एक आई चिप लगी हुई है । नियाज नाम के इस विेशेषज्ञ ने एक शो में कहा, ‘ वैभव के बल्ले की जांच करवाइए। जैसे वाडा डोपिंग टेस्ट करता है, वैसे ही इसे किसी लैब में भेजिए। शायद इसने अपने बल्ले में एआई चिप लगायी होगी। जिस प्रकार की ये बल्लेबाजी करता है वह समझ नहीं आती है। इतनी कम उम्र में इस प्रकार बल्लेबाजी संभव नहीं है। इसका जन्म तब हुआ था, जब विराट कोहली विश्व चैंपियन थे, इसमें पावर गेम से ज्यादा तकनीक है. ये कलाई का इस्तेमाल करने वाला खिलाड़ी है और अगर आप इस आर्क को देखें, तो इसने पूरे 360 डिग्री का इस्तेमाल किया है।’वैभव ने एक के बाद एक बल्लेबाजी के रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 26 गेंदों में ही इस बल्लेबाज ने 78 रन बनाये। वहीं इसने एक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 37 गेंदों में ही शतक लगा दिया। ईएमएस 27 अप्रैल 2026