नई दिल्ली (ईएमएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) कप्तान आजिंग्य रहाणे ने सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत पर खुशी जतायी है। रहाणे ने इस जीत का श्रेय रिंकू सिंह की धमाकेदार बल्लेबाजी को दिया है। रहाणे ने कहा कि रिंकू की पारी ने मैच बदल दिया। उसके कारण ही उनकी टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची। रिकूं ने इस मैच में एक ही ओवर में चार छक्के लगाकर 83 रनों की पारी खेली। इससे अंक तालिका में केकेआर पहली बार एक स्थान ऊपर आयी है। मैच के बाद जब रहाणे ने कहा कि रिंकू की पारी से अंतर आया। रहाणे ने कहा कि रिंकू ने जिस प्रकार से 16 ओवर के बाद बल्लेबाजी की है उससे मैं बेहद खुश हूं।उसकी पारी ने सब बदल दिया। जिस प्रकार उसने अंतिम ओवर में रन बटोरे उससे ही हम मैच में वापस आये। वहीं पिच की सराहना करते हुए रहाणे ने कहा, हमने यहां मुश्ताक अली खेला था और जिस पिच पर हमने खेला वह मुश्ताक अली जैसी ही थी। इसलिए हमने सोचा कि जब हम बल्लेबाजी कर रहे थे तो इस विकेट पर 160, 170 बहुत अच्छा लक्ष्य होगा, लेकिन हमारी टीम पावर प्ले में रन नहीं बनाने के कारण पिछड़ गयी। उन्होंने कहा कि हमारे गेंदाबाजों ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। ईएमएस 27 अप्रैल 2026