पटना, (ईएमएस)। बिहार सरकार ने रविवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंगथु को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में उसी पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी जगह गोपाल मीणा, जो राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव थे, को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में सतर्कता आयुक्त (विजिलेंस कमिश्नर) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं मोहम्मद सोहेल पहले की तरह सामान्य प्रशासन विभाग में सतर्कता आयुक्त का कार्यभार संभालते रहेंगे। इसके अलावा कृषि विभाग के विशेष सचिव शैलेन्द्र कुमार को लखीसराय जिला का जिला पदाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है। संतोष झा- २७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस