नई दिल्ली (ईएमएस)। अखिलभारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए अंतरिमव्यवस्था लागू की गई है। संस्थान के कार्यालय आदेश के अनुसार, निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास को नीति आयोगमें पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किए जाने के बाद उनके पद से मुक्त होने के उपरांत यहनिर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, डॉ. निखिल टंडन जो वर्तमान में एंडोक्रिनोलाजी एवं मेटाबोलिज्म विभागके प्रमुख और डीन (अकादमिक) हैं, अब निदेशक के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। यह व्यवस्था तत्कालप्रभाव से लागू हो गई है और अधिकतम छह महीने या नियमित निदेशक की नियुक्ति तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी। कार्यालय आदेश में स्पष्टकिया गया है कि यह केवल कार्यवाहक व्यवस्था है और डॉ. टंडन को इस अतिरिक्त जिम्मेदारीके लिए कोई अतिरिक्त वेतन, भत्ता या मानदेय नहीं दिया जाएगा। यह आदेश अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन)अंशुल मिश्रा ने जारी किया है। संस्थान के सभी विभागों, डीन, चिकित्सा अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेजदी गई है, ताकि प्रशासनिक और चिकित्सकीय कार्यों मेंकिसी प्रकार की बाधा न आए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026