राज्य
27-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में एक 21 वर्षीय डिलीवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या करने और उसके दोस्त को घायल करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह छिपा हुआ था और आधी रात के आसपास जाफरपुर इलाके से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान नीरज के रूप में हुई है, जो स्थानीय पुलिस यूनिट में तैनात है। हालांकि, घटना के समय वह ड्यूटी पर नहीं था। पुलिस के अनुसार, रविवार तड़के करीब 2:30 बजे नीरज ने कथित तौर पर फूड डिलीवरी एजेंट पांडव कुमार और उसके दोस्त कृष्ण पर बहस के बाद गोली चला दी। इस हमले में कुमार की मौत हो गई, जबकि कृष्ण घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/27/अप्रैल /2026