व्यापार
27-Apr-2026


मुंबई,(ईएमएस)। भारत के उद्वोगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को बीएसई में इंट्राडे के दौरान 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 30.07 रुपए पर पहुंच गए। रिलायंस पावर के शेयर पिछले एक महीने में 41 फीसदी से ज्यादा उछल गए। वहीं, 30 मार्च के बाद से रिलायंस पावर के शेयरों में 48 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। अनिल की पावर कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 12300 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया। रिलायंस पावर के शेयर 52 हफ्ते के अपने निचले स्तर से 48 फीसदी उछले। रिलायंस पावर के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपए पर जा पहुंचे थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को बीएसई में 30.07 रुपए पर पहुंच गए। पिछले 5 दिन में रिलायंस पावर के शेयरों में 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 32 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में पावर कंपनी के शेयर 27 फीसदी लुढ़क गए हैं। अनिल अंबानी की यह कंपनी पावर जेनरेशन इंडस्ट्री से जुड़ी है। अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर पिछले 6 साल में 1430 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 24 अप्रैल 2020 को 1.95 रुपए पर थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 30.07 रुपए पर जा पहुंचे। अगर पिछले पांच साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 515 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। कंपनी के शेयर इस अवधि में 4.85 रुपए से बढ़कर 30 रुपए के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 145 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपए है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 20.23 रुपए है। रिलायंस पावर अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने मई 2008 में अपने निवेशकों को 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए यानी पावर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। रिलायंस पावर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.98 फीसदी है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.02 फीसदी है। सिराज/ईएमएस 27अप्रैल26 ---------------------------------