राष्ट्रीय
27-Apr-2026


कोलकाता (ईएमएस)। पश्चिम बंगाल की नोआपाड़ा विधानसभा सीट पर इस बार बेहद दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। नाओपाड़ा सीट पर दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है। इस सीट पर चार मुख्य दलों के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। जिससे मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। बता दें कि सीट से भाजपा के अर्जुन सिंह, टीएमसी की तरफ से त्रिणांकुर भट्टाचार्य, सीपीएम की उम्मीदवार गार्गी चटर्जी और कांग्रेस की ओर से अशोक भट्टाचार्य को चुनावी रण में उतारा हैं। नोआपाड़ा सीट पर भाजपा के अर्जुन सिंह अपनी मजबूत सियासी पहचान और संगठन के बल पर जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। इस क्षेत्र में वे पहले भी प्रभाव रखते हैं। वहीं भाजपा के लिए यह सीट जीतना उनके लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है। दूसरी ओर सत्तारूढ़ टीएमसी के भट्टाचार्य लोकल स्तर पर काफी सक्रिय हैं। त्रिणांकुर भट्टाचार्य पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक को साधने का प्रयास कर रहे हैं। लेफ्ट की ओर से गार्गी चटर्जी विधानसभा चुनाव को जमीनी मुद्दों से जोड़ने की कोशिश कर रही हैं। बेरोजगारी, महंगाई और श्रमिक वर्ग की समस्याओं पर गार्गी का फोकस है। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अशोक भट्टाचार्य भी अपनी मौजूदगी दर्ज करके मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। इससे वोटों में बिखराव हो सकता है। कुल मिलाकर नोआपाड़ा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। किसी भी एक पार्टी को स्पष्ट बढ़ती मिलती नहीं दिख रही है। इसके बाद इस सीट का चुनाव परिणाम काफी हद तक मतदाताओं के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा, जोकि राज्य की राजनीति में अहम होगा। आशीष दुबे / 27 अप्रैल 2026