राष्ट्रीय
27-Apr-2026
...


हाजीपुर, (ईएमएस)। रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दानापुर और एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू के मध्य चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन दानापुर से एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू के लिए 31.05.2026 तक तथा एस.एम.वी.टी बेंगलुरू से दानापुर के लिए 02.06.2026 तक प्रतिदिन चलायी जाएगाी। 1) 03251 दानापुर-एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन: 03251 दानापुर-एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31.05.2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। दानापुर से यह स्पेशल ट्रेन 15.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 14.30 बजे एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू पहुंचेगी। 2) 03252 एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू-दानापुर स्पेशल ट्रेन: गाड़ी संख्या 03252 एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू स्पेशल 02.06.2026 तक परिचालित की जाएगी। एस.एम.वी.टी. बेंगलुरू से यह स्पेशल ट्रेन 23.50 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 23.55 बजे दानापुर पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी। संतोष झा- २७ अप्रैल/२०२६/ईएमएस