राष्ट्रीय
27-Apr-2026


भाजपा के हुए राघव चड्ढा समेत 7 बागी सांसद नई दिल्ली(ईएमएस)। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका मिला है। राज्यसभा में राघव चड्ढा, संदीप पाठक समेत आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को भाजपा में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है। राज्यसभा ने नोटिफिकेशन जारी किया है जिसमें भाजपा सांसदों की लिस्ट में इन 7 नेताओं का नाम शामिल है। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा में भाजपा के सांसदो की संख्या 113 हो गई है। जिनमें 5 राष्ट्रपति की तरफ से मनोनीत सदस्य है। भाजपा में जो आप सांसद शामिल हुए हैं, उनके नाम अशोक कुमार मित्तल, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं। विनोद उपाध्याय / 27 अप्रैल, 2026