व्यापार
27-Apr-2026
...


:: ग्लूटेन-फ्री और मिलेट्स के मिश्रण से हेल्थ फूड मार्केट में दी दस्तक, जल्द देशभर में होगा उपलब्ध :: इंदौर (ईएमएस)। स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता के दौर में अब पारंपरिक साबूदाना उद्योग ने भी अपनी राह बदल ली है। साबु ट्रेड ने अपने नए हेल्थ-ओरिएंटेड उत्पाद सच्चासाबु न्यूट्रीदाना को बाजार में लॉन्च करने की घोषणा की है। यह उत्पाद ग्लूटेन-फ्री होने के साथ-साथ उच्च पोषण मूल्यों से भरपूर है। साबु ट्रेड के चेयरमैन गोपाल साबु ने बताया कि न्यूट्रीदाना, साबूदाना और मिलेट्स (मोटे अनाज) का एक पेटेंटेड संयोजन है। उन्होंने कहा, आज के उपभोक्ता स्वाद के साथ-साथ सेहत को प्राथमिकता दे रहे हैं। हमारा प्रयास परंपरा और पोषण के बीच एक मजबूत सेतु बनाने का है, ताकि उपभोक्ताओं को एक हेल्दी और सुलभ विकल्प मिल सके। यह उत्पाद न केवल 100% ग्लूटेन-फ्री है, बल्कि इसमें प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, विटामिन्स और कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम व जिंक जैसे आवश्यक मिनरल्स की प्रचुर मात्रा है। इसकी खासियत यह है कि यह आसानी से पचने योग्य है, जिससे यह दैनिक आहार के साथ-साथ व्रत-उपवास (फरियाली) के लिए भी एक आदर्श विकल्प बन जाता है। :: इंदौर से मिला उत्साहजनक फीडबैक :: हाल ही में इंदौर में आयोजित माहेश्वरी व्यापार महोत्सव (11-12 अप्रैल) के दौरान कंपनी ने इसका प्री-लॉन्च सैंपल वितरित किया था। फीडबैक सर्वे में गृहिणियों ने इसकी प्रशंसा करते हुए इसे बनाने में बेहद आसान और स्वाद में लाजवाब बताया। :: जल्द ही पूरे देश में उपलब्ध :: सेलम (तमिलनाडु) स्थित इकाई में निर्मित सच्चासाबु न्यूट्रीदाना जल्द ही 500 ग्राम के पैक में देशभर के बाजारों में उपलब्ध होगा। चार दशकों से खाद्य उद्योग में गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय रही साबु ट्रेड, अपने मौजूदा उत्पादों (एगमार्क साबूदाना, पापड़, मिलेट्स) के बाद अब इस नए उत्पाद के साथ हेल्थ एवं वेलनेस सेगमेंट में अपनी पैठ और मजबूत करने जा रही है। प्रकाश/27 अप्रैल 2026