:: मध्य प्रदेश में एबीएचएफएल का नेटवर्क हुआ 22 शाखाओं का, ग्राहकों के लिए हैप्पी होम लोन जर्नी का वादा :: पीथमपुर/इंदौर (ईएमएस)। आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड की सहायक कंपनी, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एबीएचएफएल) ने अपने अखिल भारतीय वितरण नेटवर्क को विस्तार देते हुए मध्य प्रदेश के औद्योगिक शहर पीथमपुर में नई शाखा का शुभारंभ किया है। इस नई शाखा के साथ राज्य में कंपनी की कुल शाखाओं की संख्या 22 हो गई है, जो कंपनी की उच्च-विकास वाले बाजारों में पैठ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। पीथमपुर की औद्योगिक प्रगति और कार्यबल-आधारित आवास की बढ़ती मांग को देखते हुए यह नई शाखा स्थानीय लोगों के लिए सुलभ और अनुकूलित हाउसिंग फाइनेंस समाधान लेकर आई है। एबीएचएफएल यहाँ अफोर्डेबल हाउसिंग, प्राइम हाउसिंग, कंस्ट्रक्शन फाइनेंस और प्रॉपर्टी के बदले लोन जैसी सेवाएं प्रदान करेगा, जो वेतनभोगी और स्व-रोज़गार दोनों वर्गों की जरूरतों को पूरा करेंगी। नई शाखा के उद्घाटन के अवसर पर कंपनी ने ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर पेश किया है। 27 अप्रैल से 31 मई 2026 तक ग्राहक शून्य लॉगिन शुल्क का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, कंपनी ₹50 लाख तक के स्पॉट लोन सैंक्शन की सुविधा भी दे रही है, जिससे ऋण प्रक्रिया को तेज़ और किफायती बनाया जा सके। इस विस्तार पर आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ पंकज गाडगिल ने कहा कि मध्य प्रदेश उनके लिए एक प्रमुख विकास बाजार है। उन्होंने कहा, अपने वितरण नेटवर्क को आधुनिक डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़कर हमारा लक्ष्य घर खरीदने की प्रक्रिया को सरल, तेज़ और परेशानी-मुक्त बनाना है। कंपनी का यह कदम जिम्मेदार ऋण वितरण और वित्तीय समावेशन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रकाश/27 अप्रैल 2026