व्यापार
27-Apr-2026


निवेशकों को 7 लाख करोड़ का मुनाफा मुंबई(ईएमएस)। शेयर बाजार में सप्ताह की शुरुआत हरियाली से हुई है। सोमवार को सेंसेक्स 639 अंक की तेजी के साथ 77,304 पर बंद हुआ। निफ्टी में 195 अंक की बढ़त रही, ये 24,093 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही। शेयर बाजार में आई शानदार तेजी की वजह से निवेशकों के पोर्टफोलियों में शानदार तेजी देखने को मिला। बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन 461 लाख करोड़ रुपये से बढक़र 468 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यानी कि निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। सन फार्मा के शेयर में सोमवार को 6.83 प्रतिशत की तेजी रही। कंपनी ने जानकारी दी है कि वह अमेरिका की ऑर्गेनॉन एंड कंपनी को खरीदने जा रही है। यह पूरी डील 11.75 बिलियन डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा) की वैल्यू पर पूरी तरह कैश में होगी। कच्चा तेल 106 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 106 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। विनोद उपाध्याय / 27 अप्रैल, 2026