इन्दौर (ईएमएस) युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को एनसीसी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विभाग का लक्ष्य देशभर में एनसीसी की संख्या 17 लाख से बढ़ाकर 20 लाख तक पहुंचाना है। इसके तहत उन कॉलेजों पर विशेष फोकस किया जा रहा है जहां एनसीसी यूनिट नहीं है या मौजूदा यूनिट्स में सीटें कम हैं। ऐसे संस्थानों के प्राचार्यों को अपने क्षेत्र की एनसीसी बटालियन से समन्वय कर नई यूनिट शुरू करने या सीटें बढ़ाने के लिए कहा गया है। रक्षा मंत्रालय से प्राप्त पत्र के बाद विभाग ने कालेजों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि, की गई कार्रवाई की जानकारी भी अनिवार्य रूप से भेजनी होगी। आनंद पुरोहित/ 27 अप्रैल 2026