राज्य
27-Apr-2026
...


अखाड़ा परिषद, होटल एसोसिएशन, साधू समाज, टैक्सी चालक संघ आदि हुए शामिल आगामी कुंभ मेला 2027 के दौरान यातायात प्लान को लेकर उपसमिति के सदस्यों से मांगे सुझाव श्रद्धालुओं एवं साधु समाज की संख्या का मुल्यांकन कर किया जा रहा यातायात प्लान तैयार हरिद्वार (ईएमएस)। मेला भवन सीसीआर के सभागार में कुंभ मेला-2027 आईजी योगेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा गठित कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर व उपसमिति के अन्य सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत व नवनीत सिंह द्वारा सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर आवश्यक सुझाव मांगे गए। इस दौरान एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव द्वारा अब तक यातायात प्रबंधन हेतु तैयार किए गए प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की गई तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के मन में उठ रहे विभिन्न सवालों का जवाब दिया गया। इस दौरान कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत द्वारा सदस्यों को ये भरोसा दिलाया गया कि प्लान तैयार करते वक्त श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी, टेंपो, रिक्शा युनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा सभी से आपेक्षित सहयोग की कामना करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय नितांत आवश्यक है। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 अप्रैल 2026