पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ गैर इरादातन मामले में किया गिरफ्तार हरिद्वार (ईएमएस)। झगड़े में घायल युवक की एम्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन का मामला दर्ज करते हुए सूचना पर फरार आरोपी को हिलबाई पास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 25 अप्रैल 26 को निर्मला छावनी हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर शिकायत की थीं शिकायत में कहा गया था कि 23 अप्रैल को उसके भाई दीपक सक्सेना का पडौसी युवक सौरभ कौरी से झगडा हो गया था। सौरभ कौरी ने उसके भाई के सिर पर ईट मारकर घायल कर दिया था। जिसकी हालत देखते हुए उसके भाई दीपक को चिकित्सकों ने हॉयर सेेंटर एम्स ऋषिकेश रफेर कर दिया था। जहां पर उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सौरभ कौरी के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सूचना पर घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी सौरभ कौरी को हिलबाई पास मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि 23 अप्रैल की रात को दीपक द्वारा गाली देने पर उसने गुस्से में आकर पास पडी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार कर फरार हो गया था। उसको बाद में पता चला कि दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे वह घबराकर जंगल में छुपा था। पुलिस ने आरोपी सौरभ कौरी पुत्र रामदास कौरी निवासी निर्मला छावनी थाना कोतवाली नगर हरिद्वार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/27 अप्रैल 2026