सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने किया भूमिपूजन भोपाल(ईएमएस)। सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने वार्ड क्र. 21 के चौकी इमामवाड़ा क्षेत्र में 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़क एवं नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। सांसद आलोक शर्मा व महापौर श्रीमती मालती राय ने सोमवार सांय जोन क्र. 02 के अंतर्गत वार्ड क्र. 21 के चैकी इमामवाड़ा क्षेत्र में नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा एवं पानी के सुव्यवस्थित निकास हेतु निर्मित होने वाली सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़क एवं नाली निर्माण कार्य हेतु विधिवत भूमिपूजन किया। सीमेंट क्रांकीटीकृत सड़क एवं नाली का निर्माण लगभग 60 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय रहवासियों ने विशालकाय पुष्पहार पहनाकर सांसद आलोक शर्मा एवं महापौर श्रीमती मालती राय का स्वागत किया एवं विकास कार्यों हेतु आभार भी प्रकट किया। भूमिपूजन अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज राठौर, जोन अध्यक्ष श्रीमती विनीता सोनी के अलावा अभय पंडित, अजय पवार, संजय जैन मुंगावली, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 27 अप्रैल, 2026