राज्य
27-Apr-2026


भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सोमवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति नलखेड़ा में नवांकुर संस्था जय श्री राम युवा संस्थान के अंतर्गत श्रम दान किया गया, जिसमें ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर नदी में श्रम दान किया गया एवं जल शपथ ली गई l विकास खंड समन्वयक श्रीमती टीना शर्मा एवं नवांकुर प्रेम कुशवाहा एवं मेंटर श्रीमति पूजा त्यागी और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कुशवाह और नगर समिति अध्यक्ष (छात्र) जितेंद्र राजपूत, रविंद्र राजपूत और सीएम इंटर्न विंदा मैहर ग्रामीण महिलाएं, बच्चे उपस्थित रहे। हरि प्रसाद पाल / 27 अप्रैल, 2026