शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, त्रियोदशी, बुधवार, हस्त नक्षत्रे, हल योगे, कौलव करणे, कन्या की चंद्रमा, आन्द्र योगे, प्रदोष व्रत, तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमानी, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, धनीमानी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता होगा। मेष राशि :- व्यापार में प्रगति, यात्रा सुख, खर्च अधिक होगा, व्यर्थ का विरोध होता रहेगा। वृष राशि :- कलह, अभीष्ट सिद्धी, धन लाभ, चिन्ता, शारीरिक सुख, कार्य अवश्य ही बनेंगे। मिथुन राशि :- भय, व्यापार लाभ, सामाजिक कार्यों में व्यवधान, धन की परेशानी अवश्य बनेगी। कर्क राशि :- विद्या बाधा, व्यापार मध्यम, चिन्ता, धार्मिक कार्य, शुभ कार्य में विरोध होगा। सिंह राशि :- स्त्री-संतान सुख, यात्रा बाधा, विवाद, आर्थिक कार्य, शुभ कार्य में विरोध होगा। कन्या राशि :- भूमि-लाभ, प्रवास, कष्ट, व्यय भार बढ़ेगा, शुभ समाचार तथा प्रसन्नता का योग है। तुला राशि :- कारोबार मध्यम, सफलता, स्त्री कष्ट, धन का व्यर्थ व्यय होगा, खर्च से परेशानी। वृश्चिक राशि :- थोड़ा लाभ, खेती चिंता, उलझन, शिक्षा की स्थिति सामान्य लाभदायक बनी रहेगी। धनु राशि :- घरु सुख, हानि, उन्नत खेती योग मध्यम, कुछ अच्छे कार्य बनेंगे, कार्य का ध्यान रखें। मकर राशि :- हर्ष, भूमि लाभ, यश, कारोबार बढ़ेगा, कारोबार में लाभ, व्यय बढ़चढ़ कर अवश्य होगा। कुंभ राशि :- भय, हानि, स्त्री सुख, कार्य सिद्धी, जमीन-जायजाद के कार्यों में सफलता मिलेगी। मीन राशि :- विद्या बाधा, विवाद, चोरों से भय, पारिवारिक लोगों से लाभ, सफलता मिलेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका