राष्ट्रीय
28-Apr-2026


एक तेज रफ्तार कार खड़ी लॉरी में घुसी, दूसरी कार साइनबोर्ड से टकराई अमरावती,(ईएमएस)। आंध्र प्रदेश के विजियानगरम और पूर्वी गोदावरी जिलों में सोमवार रात और मंगलवार तड़के हुए दो भीषण सड़क हादसों ने सात परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी। इस टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार कार की रफ्तार तेज थी जिसके कारण ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख सका। कार के परखच्चे उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी लॉरी को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। शुरुआती जांच से पता चलता है कि तेज रफ्तार दुर्घटना का मुख्य कारण थी। इससे पहले एक अन्य घटना में पूर्वी गोदावरी जिले के नल्लाजेरला मंडल के अनंतपल्ली में वीरवल्ली टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क के साइनबोर्ड से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान पूर्वी गोदावरी जिले के तल्लापुडी मंडल के गज्जराम गांव के निवासियों के रूप में हुई है। नल्लाजेरला पुलिस के मुताबिक चपरला हनुमंथा राव, डी सागर, चपरला राजू और गन्नीना नरेंद्र दुर्घटना के समय एक साथ यात्रा कर रहे थे। यह सभी शारीरिक रूप से विकलांग हनुमंथा राव को इलाज के लिए चेन्नई ले गए थे और अपने पैतृक गांव लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना अनंतपल्ली टोल प्लाजा के पास 500 मीटर के चेतावनी चिह्न से वाहन के टकराने के कारण हुई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। सिराज/ईएमएस 28अप्रैल26 ----------------------------------