क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) सेकेंड बटालियन के गेट पर मंगलवार की सुबह 5:00 बजे ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने अपनी गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। Lगोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी वहां पहुंचे तो सिपाही घायल पड़ा था, जिसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार घटना से पहले उसे वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात करते देखा गया था। घटना स्थल पर फोरेसिक एक्सपर्ट व पुलिस की टीम पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम हाऊस भिजवा दिया है। जिला छतरपुर ग्राम नौगांव निवासी 40 वर्षीय सिपाही कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी सेकंड बटालियन के गेट पर थी। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। सुबह पांच बजे के लगभग ड्यूटी अधिकारी वहां से निकला था तो उस समय कुलदीप अपने परिवार से फोन पर वीडियो कॉल से बात कर रहा था। इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। सभी पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे तो सिपाही घायल पड़ा था पास ही उसकी गन पड़ी थी। सीने में गोली लगी थी, तत्काल उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है |