- भू-अर्जन के बाद मिला मुआवजा - लेकिन 5.50 लाख की वार्षिकी नहीं मिलने का लगाया आरोप कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम लोतलोता निवासी ने एनटीपीसी प्रबंधन पर वार्षिकी (इम्यूनिटी) राशि नहीं देने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंप कार्यवाही करने मांग की है। जानकारी के अनुसार आवेदन में बताया गया है कि ग्राम घमोटा स्थित उनकी और उनके पुत्र की जमीन अधिग्रहित की गई थी, जिसका मुआवजा तो मिल चुका है। लेकिन प्रत्येक खाते पर मिलने वाली 5.50 लाख रुपये की वार्षिकी राशि अब तक नहीं दी गई है, जबकि अन्य खाताधारकों को यह भुगतान किया जा चुका है। पीड़ित का आरोप लगाते हुए कहना है कि पहले जारी सूची में उनके खातों को शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पुनर्वास सूची से हटा दिया गया। इस मामले की शिकायत पहले भी 9 जनवरी 2024 को की गई थी, लेकिन अब तक जांच नहीं हुई। पीड़ित ने कलेक्टर से मांग की है कि एनटीपीसी प्रबंधन को निर्देशित कर दोनों खातों की वार्षिकी राशि जल्द दिलाई जाए। - 29 अप्रैल