क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। महाकोशल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जबलपुर के पूर्व मानसेवी मंत्री एवं पूर्व रोटरी अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी अरूणकांत अग्रवाल का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आप मधुसूदन एवं डॉ रवि अग्रवाल के भाई, पीयूषकांत के पिता तथा उमंग एवं आलेख के दादाजी थे। अंतिम यात्रा निज निवास (पुराना बंगला) 127 नेपियर टाउन, शास्त्री ब्रिज के पास से आज 30 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 9 बजे गौरीघाट मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी| - 29 अप्रैल 2026/ 06.30