29-Apr-2026
...


उज्जैन (ईएमएस)। संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों के दृष्टिगत कैंपस में सम्मिलित जेएन आईबीएम एमबीए स्टूडेंटस द्वारा कार्यस्थल पर सुरक्षा का संदेश, उज्जैन में मनाया गया विश्व सुरक्षा एवं स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र संपोषणीय विकास लक्ष्यों को दृष्टिगत रखते हुए पं. जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान , सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन म.प्र.में एमबीए के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों एवं दुर्घटना रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि सुरक्षित कार्यस्थल संस्थान के विकास के लिए आवश्यक है। अपने सारगर्भित शुभकामना संदेश में कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज ने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षा बढ़ाने पर बल दिया, वहीं संकायाध्यक्ष एवं निदेशक प्रो. डॉ. धर्मेन्द्र मेहता ने सुरक्षा को एक आवश्यक संस्कृति बताया । इस दौरान सभी ने सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली तथा व्याख्यान एवं चर्चा के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई।यह ‘दिवस मृत और घायल श्रमिकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस’ से भी जुड़ा है, जिसे 1996 से ट्रेड यूनियनों द्वारा मनाया जा रहा है। इसका इतिहास कार्यस्थल की स्थितियों को बेहतर बनाने के लिए किए गए लंबे प्रयासों को दर्शाता है—विशेष रूप से औद्योगिक क्रांति के बाद से, जब असुरक्षित कार्य स्थितियों के कारण सुधार हुए और आधुनिक व्यावसायिक सुरक्षा कानून बनाए गए “आज की सुरक्षा, कल का सुरक्षित भविष्य” संदेश एवं मानकों के संरक्षण शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इंजी. मेहा शर्मा ने सभी स्टूडेंट्स को शपथ ग्रहण करवाई। .../ 29 अप्रैल /2026