29-Apr-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित नवांकुर समिति उम्मेदगढ़ बांसी के सहयोग से सेक्टर बागचीनी प्रस्फुटन समिति भैंसरोली में ब्लॉक समन्वयक बीडी शर्मा के मार्गदर्शन में पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाऐ गये। इसी प्रकार सेक्टर बैठक का आयोजन भी किया गया। मौके पर विष्णु सिंह तोमर, राकेश सिंह सिकरवार, अरविंद अवस्थी, लवकुश सिकरवार, अवधेश पवैया, कालीचरण सिंह उपस्थित रहे। विष्णु सिंह तोमर ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु जगह - जगह सकोरे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पेड़ों पर सकोरे लगाए गये।