राष्ट्रीय
29-Apr-2026


अहमदाबाद (ईएमएस)| उत्तर रेलवे के जम्मू मण्डल में इंजीनियरिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मण्डल से चलने/गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। विवरण निम्नानुसार है: * शॉर्ट ओरिजिनेट/शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें · ट्रेन संख्या 19415 साबरमती–श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक अमृतसर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी। · ट्रेन संख्या 19416 श्री माता वैष्णो देवी कटरा–साबरमती एक्सप्रेस 02 जून 2026 तक अमृतसर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) होगी। · ट्रेन संख्या 19223 साबरमती–जम्मू तवी एक्सप्रेस 14 जून 2026 तक फिरोजपुर केंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट (समाप्त) होगी। · ट्रेन संख्या 19224 जम्मू तवी–साबरमती एक्सप्रेस 15 जून 2026 तक फिरोजपुर केंट स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट (प्रारम्भ) होगी। * पूर्णत: निरस्त ट्रेनें · ट्रेन संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस-एमसीटीएम ऊधमपुर जन्मभूमि एक्सप्रेस 31 मई 2026 तक पूर्णतः निरस्त रहेगी। · ट्रेन संख्या 19108 एमसीटीएम ऊधमपुर–भावनगर टर्मिनस जन्मभूमि एक्सप्रेस 01 जून 2026 तक पूर्णतः निरस्त रहेगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना एवं समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। सतीश/29 अप्रैल