- सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट पर गंभीर आरोप, टैक्स मामले में “सेटलमेंट” के नाम पर मांगी गई थी मोटी रकम राजकोट (ईएमएस)| गुजरात के राजकोट में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला जीएसटी से जुड़े एक केस को “निपटाने” और बड़ी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ जीएसटी न भरने और फर्जी बिल बनाने को लेकर सीजीएसटी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। इसी मामले में कार्रवाई रोकने और मामले को “सेटल” करने के लिए सुपरिन्टेंडेंट मुकेशकुमार मनबोध कुमार ने पहले 25 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 20 लाख रुपये पर तय हुई। एसीबी ने ट्रैप ऑपरेशन के तहत राजकोट एसटी बस स्टैंड के पीछे स्थित क्रिएटिव कॉम्प्लेक्स में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय की गई राशि सौंपी, मौके पर मौजूद निजी व्यक्ति आकाश रमेशभाई कलोलिया ने पैसे स्वीकार किए और एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके साथ ही सीजीएसटी सुपरिन्टेंडेंट मुकेशकुमार मनबोध कुमार और टैक्स कंसल्टेंट आकाश कलोलिया को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरी योजना पुलिस निरीक्षक की निगरानी में अंजाम दी गई थी और ट्रैप के दौरान दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया। सतीश/29 अप्रैल (राजकोट) एसीबी की बड़ी कार्रवाई: जीएसटी अधिकारी और निजी व्यक्ति 20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार * सीजीएसटी सुपरिंटेंडेंट पर गंभीर आरोप, टैक्स मामले में “सेटलमेंट” के नाम पर मांगी गई थी मोटी रकम राजकोट (ईएमएस)| गुजरात के राजकोट में आज एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी और एक निजी व्यक्ति को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार यह पूरा मामला जीएसटी से जुड़े एक केस को “निपटाने” और बड़ी कार्रवाई न करने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ जीएसटी न भरने और फर्जी बिल बनाने को लेकर सीजीएसटी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। इसी मामले में कार्रवाई रोकने और मामले को “सेटल” करने के लिए सुपरिन्टेंडेंट मुकेशकुमार मनबोध कुमार ने पहले 25 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद यह रकम 20 लाख रुपये पर तय हुई। एसीबी ने ट्रैप ऑपरेशन के तहत राजकोट एसटी बस स्टैंड के पीछे स्थित क्रिएटिव कॉम्प्लेक्स में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय की गई राशि सौंपी, मौके पर मौजूद निजी व्यक्ति आकाश रमेशभाई कलोलिया ने पैसे स्वीकार किए और एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके साथ ही सीजीएसटी सुपरिन्टेंडेंट मुकेशकुमार मनबोध कुमार और टैक्स कंसल्टेंट आकाश कलोलिया को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह पूरी योजना पुलिस निरीक्षक की निगरानी में अंजाम दी गई थी और ट्रैप के दौरान दोनों आरोपियों को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया। सतीश/29 अप्रैल