29-Apr-2026
...


हाजीपुर, (ईएमएस)। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह के नेतृत्व में बुधवार दिनांक 29 अप्रैल को लिटिल ऐंजल्स किंडरगार्टन एंड प्ले स्कूल, कोनहाराघाट रेलवे कॉलोनी, हाजीपुर में नए बच्चों के नामांकन के उपलक्ष्य में सभी नए बच्चों को उपहारस्वरूप स्कूल बैग तथा कलर आर्ट किट प्रदान किया गया। इस अवसर पर संगठन की सचिव मनीषा सिन्हा, कोषाध्यक्ष पूनम श्रीवास्ताव, स्कूल इंचार्ज प्रीति झा एवं नेहा सिंह उपस्थित थीं। इनके द्वारा विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया जिसके फलस्वरूप वो अपने भविष्य को संवार सके। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगटन, हाजीपुर द्वारा संचालित लिटिल ऐंजल्स किंडरगार्टन एंड प्ले स्कूल, रेलवे कॉलोनी तथा उसके आस-पास रहने वाले परिवार के बच्चों के लिए काफी लोकप्रिय हो रहा है। - २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस