मुरैना ( ईएमएस ) | कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के अंतर्गत संचालित टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय कार्ययोजना में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के उपयोग के लिए साप्ताहिक सूक्ष्म योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीमें निर्धारित ग्रामों में पहुंचकर नागरिकों की जांच करेंगी। इसी क्रम में 30 अप्रैल को अंबाह विकासखण्ड के ग्राम गोपी, उमरियाई के उपस्वास्थ्य केन्द्र पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में सीएचओ डॉ. कोशल सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे (मो. 8178183545) तथा उनके साथ सहायक कर्मचारी श्रीमती दारा देवी (मो. 7440586416) सहयोग प्रदान करेंगी। टीम द्वारा ग्रामों में पहुंचकर लोगों के एक्स-रे किए जाएंगे एवं टी.बी. की जांच की जाएगी। इसी प्रकार पोरसा विकासखण्ड के ग्राम बुधारा स्थित ग्राम पंचायत भवन पर भी 30 अप्रैल को जांच शिविर आयोजित होगा। यहां सीएचओ सोनू शर्मा (मो. 7999502933) उपस्थित रहेंगे तथा सहयोग हेतु सविता (मो. 7697215273) तैनात रहेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर जांच कराएं तथा टी.बी. मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें।