जबलपुर (ईएमएस)। रेल प्रशासन द्वारा गर्मियों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने पूर्व मध्य रेलवे से संचालित स्पेशल ट्रेन को दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस के बीच स्पेशल ट्रेन 31-31 फेरे विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गंतव्य को जाती है। ट्रेन संख्या 03251 दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 30 अप्रैल .2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 01.मई .2026 से 31 मई 2026 तक और चलती रहेगी। (31 सेवाएं) ट्रेन संख्या 03252 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 02 मई 2026 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03 मई 2026 से 02 जून 2026 तक और चलती रहेगी। (31 सेवाएं) सुनील साहू / मोनिका / 29 अप्रैल 2026