क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


श्योपुर ( ईएमएस ) देहात थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्रेमसर गांव निवासी संतोष राठौर अपने पति के साथ बाइक से एक कार्यक्रम में जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, संतोष राठौर अपने पति गिर्राज राठौर के साथ सोंठवा गांव जा रही थीं। आसीदा और कंवरसली गांव के बीच अचानक आए स्पीड ब्रेकर का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण बाइक उछल गई और संतोष संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ीं। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश हो गईं। परिजन और राहगीर उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देहात थाना के एएसआई ब्रजेश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर लिया है।