क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद लार्डगंज शाखा द्वारा एक जरूरतमंद बेटी पूर्ति की शादी में सहयोग हेतु श्रीमती श्वेता मोदी के परिवार के सौजन्य से 51 हजार की राशि एवं शाखा की सदस्यों द्वारा 4 हजार इस तरह कुल 55 हजार नगद राशि प्रदान की गई| कपड़े और गिफ्ट भी दिए.......... 21 साड़ी दो लहंगे दो गाउन 6 सलवार सूट अंडर गारमेंट्स चार बेडशीट एक दो कंफर्ट 2 पिलो कवर पायल बिछिया 6 आर्टिफिशियल सेट वैनिटी बैग पर्स बैग दो टंकी 6 प्लेटे 6गिलास दो स्टील की ट्रे 10 गिफ्ट आइटम 25 किलो गेहूं 5 किलो मूंग की दाल आदि सामग्री कन्या के परिवार को सौंपी गई। कन्या ने श्री 108 श्री निष्कंम सागर महाराज के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती विमला चौधरी संभाग अध्यक्ष संध्या जैन शांत शाखा अध्यक्ष मीना बडकुल सचिनवसंजना जैन मणि जैन निशा चौधरी साधना बडकुल प्रीति सिंघई स्वाति जैन एमडी अंजू पेड़ा संध्या कौशल पूजा विद्यार्थी शशि प्रभा जैन चंद्रप्रभा जैन नीलू नायक मंजू लता चौधरी रीता चौधरी सुशीला नेता पुष्पा ओसिन किरण जैन प्रतिभा जैन स्वाति जैन दीप्ति जैन सुजाता जैन दीप्ति जैन श्वेता मोदी आदि उपस्थित रहे। सुनील साहू / मोनिका / 29 अप्रैल 2026