नई दिल्ली (ईएमएस)। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है. जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पश्चिम बंगाल में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मुकाबला कड़ा बताया जा रहा है। असम में भाजपा को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. जिससे वह लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। कांग्रेस गठबंधन को यहां सीमित सफलता मिलने की संभावना जताई गई है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 190 से 210 सीटों के बीच रहने का अनुमान जताया गया है. पश्चिम बंगाल में भाजपा 70 से 90 सीटों पर सिमट सकती है। तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र काज़हगम (डीएमके) गठबंधन को 130 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि आल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र काज़हगम (अन्ना डीएमके ) गठबंधन को 80 से 100 सीटों के बीच सिमट सकती है. केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीऍफ़ ) को 75 से 85 सीटें और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ ) को 55 से 65 सीटें मिलने की संभावना सर्वे में जताई गई है। पुडुचेरी में त्रिकोणीय मुकाबला है.जहां भाजपा गठबंधन को 12 से 16 सीटें, डीएमके गठबंधन को 8 से 12 सीटें और अन्य को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल में दो राज्यों आसम में भाजपा को तथा पश्चिम बंगाल में टीएमसी को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिख रहा है. तीन राज्यों में कांटे की टक्कर के संकेत मिल रहे हैं। अंतिम परिणाम मतगणना के बाद ही तय होंगे। यह सभी एग्जिट पोल के परिणाम का रुझान है जो मतगणना के बाद बदल भी सकता है। एसजे/ईएमएस/29/04/2026