राज्य
हाथरस (ईएमएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र बलों की तैनाती तथा अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की गई। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं और सीसीटीवी कैमरे संचालित मिले।निरीक्षण उपरांत भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर किए गए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), प्रभारी अधिकारी निर्वाचन और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 अप्रैल 2026