राज्य
29-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने सहित अनेक मांगों के समाधान के लिए धरने पर बैठे पीआरडी जवानों ने आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। यहां सहस्त्रधारा रोड स्थित एकता विहार में पीआरडी जवानों का धरना 43 वा दिन भी जारी रहा । इस अवसर पर धरने पर एक बैठक का आयोजन प्रदेश संयोजक प्रमोद मंद्रवाल के नेतृत्व में रखी गईं। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीआरडी जवानों की दो सूत्रीय मांगे सरकार ने अगर कैबिनेट में प्रस्तुत नहीं की गई तो समस्त उत्तराखंड के जवानों पीआरडी के जवान ने मन बनाया है कि शीघ्र सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। मंद्रवाल ने कहा है कि उत्तराखंड के प्रांतीय रक्षक दल के जवान सरकार से बार-बार अनुरोध करते जा रहे हैं कि पीआरडी जवानों के हित में ठोस निर्णय लिया जाए और उनकी दो सूत्रीय मांगे जो की जायज है उस पर शीघ्र शासनादेश जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि होमगार्ड एवं उपनल कर्मचारियों की तर्ज पर नियमितीकरण किया जाए। इस अवसर पर अनेक मौजूद रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/29 अप्रैल 2026