हाथरस (ईएमएस)। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विशाल कुमार ने जनपद के दिव्यांगजन, व्यक्तियों और इस क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर “विश्व दिव्यांग दिवस” के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।इन पुरस्कारों में स्वरोजगाररत दिव्यांग, उत्कृष्ट कर्मचारी/अधिकारी, सेवायोजक, संस्था, रोल मॉडल, बाधारहित वातावरण निर्माण, पुनर्वास कार्य, उत्कृष्ट जनपद, लोकल लेवल कमेटी, ब्रेल प्रेस और सुलभ वेबसाइट सहित विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं।इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, विकास भवन कक्ष संख्या-104 में 25 मई तक जमा करा सकते हैं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 अप्रैल 2026