हाथरस (ईएमएस)। जनपद में सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई है, जिसमें महुआ मोइत्रा से जुड़ा उल्लेख करते हुए उप्र के आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के संबंध में अशोभनीय टिप्पणी की गई है।प्रार्थना पत्र में दीपक शर्मा ने कहा है कि इस प्रकार का मामला पूर्व में भी सामने आ चुका है और वर्ष 2016 में जांच के बाद संबंधित अधिकारी को क्लीन चिट दी जा चुकी थी। इसके बावजूद एक बार फिर इसी तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट और पोस्ट के स्क्रीनशॉट साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए गए हैं।पुलिस से अपेक्षा की गई है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 अप्रैल 2026