आरएसईटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण संपन्न --आरएसईटी में सौंदर्यता प्रशिक्षण समापन समारोह में मौजूद निदेशक सुनील झा एवं प्रशिक्षु युवतियां तथा स्टाफ हाथरस (ईएमएस)। सासनी के जलेसर रोड स्थित किशनगढ़ी गांव में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरएसईटी) में श्जूनियर ब्यूटी पार्लरश् प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। बुधवार को संपन्न हुए इस 35 दिवसीय पाठ्यक्रम में क्षेत्र की कई युवतियों ने सौंदर्य और व्यक्तिगत निखार के गुर सीखे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सौंदर्य प्रसाधन और पर्सनल ग्रूमिंग से संबंधित व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों तरह की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक सुनील कुमार झा ने बताया कि इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी युवतियों को कुशल बनाकर स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। इसका लक्ष्य उन्हें अपना पार्लर खोलने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सक्षम बनाना है। समापन समारोह में निदेशक सुनील कुमार झा ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम और सही कौशल से ही सफलता मिलती है। यह प्रशिक्षण केवल एक शुरुआत है, और अब उन्हें अपने इस हुनर को अपनी पहचान और आय का जरिया बनाना होगा। इस अवसर पर संस्थान के अन्य कर्मचारी और प्रशिक्षक भी उपस्थित थे, जिन्होंने सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं। ईएमएस/नीरज चक्रपाणी/ 29 अप्रैल 2026