राज्य
29-Apr-2026


-- रैली का नेतृत्व करतीं पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी हाथरस (ईएमएस)। जनपद में आयोजित “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” के अंतर्गत महिलाओं का जबरदस्त जनसैलाब देखने को मिला। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रदर्शन रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।रैली के दौरान महिलाओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और अपने हक व सम्मान की आवाज बुलंद की। हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने अपने अधिकारों को लेकर मुखर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह की सराहना करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।इस मौके पर दिप्ती अग्रवाल, सोनियां नारंग, सुचेता जौन, अखिलेश गुप्ता, सभासद छमा शर्मा, पूनम सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी भागीदारी निभाई।रैली के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे अपने अधिकारों और सम्मान के मुद्दों पर एकजुट हैं और किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी। ईएमएस/मोहने/ 29 अप्रैल 2026